यह GK श्रृंखला का दूसरा भाग है। इसमें सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर दिए गए हैं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी हैं।
इतिहास सामान्य ज्ञान
- सिंधु घाटी सभ्यता की खोज किसने की थी?
उत्तर: दयाराम साहनी
- हड़प्पा सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुई?
उत्तर: रावी नदी
- मोहनजोदड़ो का अर्थ क्या है?
उत्तर: मृतकों का टीला
- भारत में आर्यों का आगमन कब माना जाता है?
उत्तर: लगभग 1500 ईसा पूर्व
- मौर्य साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: चंद्रगुप्त मौर्य
- चाणक्य का दूसरा नाम क्या था?
उत्तर: कौटिल्य
- अशोक किस वंश का शासक था?
उत्तर: मौर्य वंश
- कलिंग युद्ध कब हुआ था?
उत्तर: 261 ईसा पूर्व
- गुप्त वंश का संस्थापक कौन था?
उत्तर: श्रीगुप्त
- भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है?
उत्तर: समुद्रगुप्त
- हर्षवर्धन की राजधानी कहाँ थी?
उत्तर: कन्नौज
- दिल्ली सल्तनत का संस्थापक कौन था?
उत्तर: कुतुबुद्दीन ऐबक
- खिलजी वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कौन था?
उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी
- मुगल साम्राज्य की स्थापना किसने की?
उत्तर: बाबर
- पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1526
- अकबर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: अमरकोट
- ताजमहल का निर्माण किसने कराया?
उत्तर: शाहजहाँ
- भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी कब आई?
उत्तर: 1600
- प्लासी का युद्ध कब हुआ था?
उत्तर: 1757
- 1857 की क्रांति को क्या कहा जाता है?
उत्तर: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
भूगोल सामान्य ज्ञान
- भारत का सबसे बड़ा रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर: थार मरुस्थल
- भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर: गंगा
- विश्व का सबसे बड़ा महासागर कौन सा है?
उत्तर: प्रशांत महासागर
- विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
उत्तर: माउंट एवरेस्ट
- भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर: चिल्का झील
- भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है?
उत्तर: कुंचिकल जलप्रपात
- गंगा नदी का उद्गम स्थल क्या है?
उत्तर: गंगोत्री ग्लेशियर
- नर्मदा नदी कहाँ गिरती है?
उत्तर: अरब सागर
- भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?
उत्तर: इंदिरा पॉइंट
- सूर्य उदय का देश किसे कहा जाता है?
उत्तर: जापान
विज्ञान सामान्य ज्ञान
- मानव शरीर की सबसे बड़ी हड्डी कौन सी है?
उत्तर: फीमर
- मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग कौन सा है?
उत्तर: त्वचा
- रक्त का रंग लाल क्यों होता है?
उत्तर: हीमोग्लोबिन के कारण
- हृदय में कितने कक्ष होते हैं?
उत्तर: 4
- पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: H₂O
- ऑक्सीजन की खोज किसने की?
उत्तर: जोसेफ प्रीस्टले
- बल की SI इकाई क्या है?
उत्तर: न्यूटन
- ऊर्जा की SI इकाई क्या है?
उत्तर: जूल
- विद्युत धारा की इकाई क्या है?
उत्तर: एम्पियर
- सबसे हल्की गैस कौन सी है?
उत्तर: हाइड्रोजन
खेल सामान्य ज्ञान
- क्रिकेट में एक ओवर में कितनी गेंदें होती हैं?
उत्तर: 6
- क्रिकेट का भगवान किसे कहा जाता है?
उत्तर: : Aap log Comment me likho
- फुटबॉल विश्व कप कितने वर्ष में आयोजित होता है?
उत्तर: 4 वर्ष
- ओलंपिक खेलों की शुरुआत किस देश में हुई?
उत्तर: ग्रीस
- हॉकी में एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर: 11
- शतरंज का जन्म किस देश में हुआ?
उत्तर: भारत
- भारत का राष्ट्रीय खेल क्या माना जाता है?
उत्तर: हॉकी
- पहला क्रिकेट विश्व कप किसने जीता?
उत्तर: वेस्टइंडीज
- कबड्डी में एक टीम में कितने खिलाड़ी होते हैं?
उत्तर: 7
- एशियाई खेल कितने वर्ष में आयोजित होते हैं?
उत्तर: 4 वर्ष